शबरी की भक्ति
शबरी जी का परिचय - शबर जाती की भी कन्या जिसको शबरी भी कहा जाता है। शबरी की माता का नाम इन्दुमती और शबरी के पिता का नाम अज था। उनके माता-पिता की एक ही संतान थी। शबरी के पिता भीलों के राजा थे. शबरी जब विवाहयोग्य हुई तो इनके पिता ने एक दूसरे भील कुमार से इनका विवाह पक्का किया. विवाह के दिन निकट आये. सैकडों बकरे-भैंसे बलिदान के लिये इकट्ठे किये गये. शबरी ने पूछा- ये सब जानवर क्यों इकट्ठे किये गये हैं? उत्तर मिला- तुम्हारे विवाह के उपलक्ष्य में इन सबका बलिदान होगा. भक्तिमती भोली बालिका सोचने लगी. यह कैसा विवाह जिसमें इतने प्राणियों का वध हो. इस विवाह से तो विवाह न करना ही अच्छा. ऐसा सोचकर वह रात्रि में उठकर जंगल में चली गयी और फिर लौटकर घर नहीं आयी. शबरी जी पर गुरु कृपा - दण्डकारण्य में हजारों ऋषि-मुनि तपस्या करते थे, शबरी भीलनी जाति की थी, स्त्री थी, बालिका थी, अशिक्षिता थी. उसमें संसार की दृष्टि में भजन करने योग्य कोई गुण नहीं था. किन्तु उसके हृदय में प्रभु के लिये सच्ची चाह थी, जिसके होने से सभी गुण स्व...